Bhind News : तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Bhind News : तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Bhind Accident News : गोहद ग्वालियर भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार के कहर ने एक शख्स की जान ले ली। बताया जा रहा है कि ग्वालियर की ओर से भिंड की ओर जा रही कार चालक ने लापरवाही से मालनपुर ड्यूटी पर जा रहे बाइक चालक में टक्कर मार दी। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, गोहद ग्वालियर भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग मालनपुर थाना क्षेत्र के भदोरियानपुरा के सामने एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही बाइक चालक में टक्कर मार दी। वहां मौजूद राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को अपनी कार में बिना समय गवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर कार में सवार सवारिया बता रही थी कि कार चालक लापरवाही से कार चला रहा था। संभवत आंख लगने से यह दुर्घटना हो गई।

पुलिस ने शुरू की जाँच

गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि मृतक बाइक चालक का नाम आकाश (24) पुत्र महावीर सिंह निवासी रावतपुरा स्टेशन है। वह मालनपुर स्थित औद्योगिक इकाई में नौकरी करता था। सुबह 8 बजे से इसकी ड्यूटी थी। एक माह बाद ही इसका विवाह होने वाला था। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए हैं। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews