Bhind News: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 बन्दूक और 12 देशी कट्टे बरामद

Bhind News: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 बन्दूक और 12 देशी कट्टे बरामद

Bhind News: भिंड पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। उनके पास कुल 19 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। जिसमें 05 बन्दूक, 01 रिवाल्वर, 01 अधिया और 12 देशी कट्टे शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन और अति० पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुस के मार्गदर्शन में जिला भिण्ड के थाना क्षेत्रों में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद  अनुविभागीय अधिकारी गोहद सौरभ कुमार के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मौ निरीक्षक उदयमान सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमायन मोड के आगे पुलिया पर दो सदिग्ध व्यक्ति हथियारों को खरीदी और बिक्री के  फिराक में खड़े हैं, जिनके पास हथियार भी है।

सूचना मिलते ही वरिष्ट अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया गया। उचित दिशा-निर्देश मिलने प्रर थाना प्रभारीगण मौ. गोरमी, गोहद चौराहा और सायवर सेल की एक सयुक्त टीम गठित हुई। और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। यहाँ दो सदिग्ध व्यक्ति के हाथ में पिट्टू बैग था, दोनो पुलिस की गाडियों देखकर अपने दोनों आरोपी होण्डा साईन बाइक जो बिना नम्बर की थी, उसपपर बैठकर भागने का प्रयास करने लगें।

बाद में हमराह फोर्स की मदद से घेराबन्दी करके पकड़ लिया गया तथा। पिट्टू बैग खोलकर चैक किया तो बैग के अन्दर हाथ के बने 315 बोर के 04 देशी कट्टे, 315 बोर के 08 जिन्दा राउण्ड बरामद किए गए। दोनो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनकी कमर में 02 कट्टे, 315 बोर तथा 05 जिन्दा राउण्ड जेब में रखें मिलें। इस सम्बन्ध में आरोपियों से गहन पूछताछ की गयी। इस दौरान उन्होनें द्वारा बताया कि, “हथियारों को बेचने के लिये ग्वालियर जा रहे थे। हमारा एक साथी आने वाला जिसका हम इन्तजार कर रहे थे। जिसको कुछ दिन पहले कुछ हथियार रखने के लिये दिये थे, जो वह साथ मे लाने वाला था । सके अलावा मेरे घर पर भी कुछ हथियार रखे हुए हैं । पुलिस द्वारा अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”826483413″]

[dgv_vimeo_video id=”826484373”]

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews