
भिंड, सचिन शर्मा। भिंड (Bhind) में प्रशासन के भ्रष्टाचार की पोल उस वक्त खुल गई जब चार करोड़ की लागत से बनी सड़क (Road) महज बीस दिन में ही जर्जर हो गई। मामला जिले के लहार तहसील के देवरी कलां का है। जहां रोड का निर्माण 7 महीने पहले ही शुरू किया गया था। और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क द्वारा भिंड ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा सड़क बनाई जा रही थी। जिसका निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका था। लेकिन महज 20 दिनों में ही सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए और सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी।
यह भी पढ़ें…Shivpuri Accident : आपस में भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
वहीं जब स्थानीय लोगों ने सड़क का निरीक्षण किया तो सड़क की पपड़ी उखड़ कर लोगों के हाथ में आ गई। और सड़क के नीचे काली मिट्टी और पूरा भरा हुआ था। जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया है। ग्रामीणों का कहना हैं कि शासन और प्रशाशन को जांच करके फिर रोड का काम शुरू करना चाहिए और संबंधित अधिकारियों पर कउचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ठेकेदारों से की तो ठेकेदारों ने खानापूर्ति के नाम पर सड़क में लीपापोती कर दी। वही इस बारे में जब भिंड ग्रामीण सड़क विकास के अधिकारी एके गुप्ता से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यह सरकारी ऑफिस से आप इस तरह बाइक नहीं ले सकते। इतना कह कर वो सवालों से बचते नजर आए। इधर जब इस बारे में ठेकेदार बृजमोहन शर्मा से बात की गई तो उनका कहना है कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। काफी काम बचा हुआ है विभाग द्वारा पेमेंट कर दी गई है और कुछ पेमेंट अभी बाकी है जो कार्य पूर्ण होने पर दी जाएगी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद रोड की दो बार जांच हो चुकी है।
