Bhind News : लहार में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो महिला की मौत

shivpuri road accident

भिंड,सचिन शर्मा। लहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बायपास रोड साइपर कॉलेज के पास एक बेकाबू ट्रक ड्राइवर ने तेजगति से गाड़ी दौड़ते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दो महिला सड़क पर गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़े… रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, यह महत्वपूर्ण ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रा से पहले जांच ले अन्य शेड्यूल

जानकारी अनुसार नौधा गांव की निवासी भूरी देवी, सुख देवी अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर जमुहा रिश्तेदारी में तेरहवीं खाने जा रही थी तभी लहार बायपास रोड साइपर कॉलेज के पास एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक पे बैठी दो महिला गिर गई और उनके ऊपर से ट्रक निकल गया इस कारण से दोनों महिला की मौके पर मौत हो गई बताया जा रहा है की बाइक सवार को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई हैं इस पूरी घटना को स्वयं बाइक सवार देवेंद्र बघेल ने बताया है पुलिस ने इस पूरे मामले में मामला दर्ज कर लिया है और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”675444879″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews