Bhind News : अनियंत्रित बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल, आठ की हालत गंभीर

Bhind News : अनियंत्रित बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल, आठ की हालत गंभीर

Bhind News : उत्तर प्रदेश के हनुमंतपुरा से भिंड आ रही सवारियों से भरी एक बस नयागांव थाना क्षेत्र के रौरा की पुलिया के पास पलट गयी, बस में आधा सैकड़ा से अधिक यात्री सवार थे,जिसमें कई यात्रियों को चोटें आई जिनमें से आठ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर में नयागांव थाना क्षेत्र में हादसा हो गया, उत्तर प्रदेश के हनुमंतपुरा से आ रही एक प्राइवेट यात्री बस अचानक पलट गई, बस पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई, बस में बैठे यात्री घायल हो गए , अन्दर सवारियां एक दूसरे पर गिर गई उनका सामान एक दूसरे पर गिर गया जिससे उन्हें चोटें आई।

ओवरटेक करते हुए गीली मिटटी के कारण पलट गई बस 

बताया जा रहा है कि हादसा एक वाहन को ओवर टेक करते समय हुआ, बस ड्राइवर ने बस को लोडेड वाहन को ओवरटेक करने के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया लेकिन बारिश के कारण मिटटी गीली और फिसलन भरी थी तो बस पलट गई, तुरंत कुछ लोगों ने डायल 100 को सूचना दी।

तीन थानों की पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को पहुँचाया अस्पताल 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना पुलिस, उमरी थाना पुलिस और रौन थाना पुलिस के अधिकारी कर्मचारी  घटनास्थल पर पहुंच गएँ , घायलों को उमरी अस्पताल और ज़िला अस्पताल लेकर पहुंचाया गया,  20 क़रीब घायलों में से आठ की हालत गंभीर बनी हुईं है, इनमें से कुछ को ग्वालियर रेफर किया गया है, घायलों में अधिकतर यात्री उत्तर प्रदेश के बताये गये हैं।

[dgv_vimeo_video id=”851638373″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews