भिण्ड पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, मां के कहने पर बेटे ने अपने बाप को ही मार डाला

भिण्ड पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, मां के कहने पर बेटे ने अपने बाप को ही मार डाला

भिंड,सचिन शर्मा। भिंड (Bhind) में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, बीती 26 मार्च को हुए जगत सिंह बघेल के कत्ल का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, दरअसल 26 व 27 मार्च की दरमियानी रात बीएसएनल ऑफिस के पीछे जगत सिंह बघेल की उसी के घर मे गोली मारकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़े…MP Weather: प्रदेश के मौसम में बदलाव, 26 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पीएम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी थी मृतक की पत्नी ममता द्वारा बताया गया कि राजीव बघेल,संजय बघेल और रंजीत बघेल द्वारा गोली मारकर उसके पति की हत्या की गई ओर वह हत्या की चश्मदीद है, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू की तो मृतक की पत्नी द्वारा बताए हुए लोगों की कॉल डिटेल और सीडीआर निकाली गई तो हत्या में बताए गए तीनो आरोपियो में से एक भोपाल में था एवं अन्य घटना स्थान पर मौजूद ही नहीं थे।

यह भी पढ़े…सरकार का बड़ा एक्शन, 22 YouTube चैनल किये ब्लॉक, पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

घटना के बारे में संदेह होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया ओर परिजनों पर नजर रखना शुरू कर दी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति रामु राठौर कट्टा बेचने की फिराक में है उसको पकड़ा गया तो उससे पूछताछ करने पर बताया बीती 26 मार्च को मृतक जगत सिंह बघेल का पुत्र हेमंत बघेल और उसका दोस्त सुग्रीव राठौर को कट्टा और जिंदा कारतूस उससे खरीद कर ले गए थे,मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा और कड़ाई से पूछताछ करने पर हेमंत बघेल ने बताया कि समूचे घटनाक्रम की मास्टरमाइंड उसकी मां है,और उसी ने अपनी बेटी के ससुराल वालों को फसाने के लिए अपने पति जगत सिंह बघेल की हत्या बेटे द्वारा कराई, पुलिस ने जगत सिंह बघेल की हत्या के आरोप में उसी की पत्नी ममता बघेल और बेटे हेमंत बघेल ओर उसके एक सहयोगी सुग्रीव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”696051532″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews