BJP नेता रमेश दुबे ने माधवराव सिंधिया को दी श्रद्धांजलि, फल और मिठाई वितरित की

BJP नेता रमेश दुबे ने माधवराव सिंधिया को दी श्रद्धांजलि, फल और मिठाई वितरित की

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व केंद्रीय मंत्री महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) की 20वीं पुण्यतिथि पर सिंधिया परिवार से वर्षों से पारवारिक तौर पर जुड़े भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने सभी साथियों के साथ बाईपास रोड स्थित निराश्रित भवन पर उन्होने माधवराव सिंधिया के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किये और वृद्धजनों को फल व मिठाई वितरित की।

कांग्रेस विधायक के आरोपों बोले भाजपा सांसद, कहा-15 महीने हम भी हुए प्रताड़ित, एक बार नाम नहीं आया तो तिलमिला गए

इस अवसर पर डॉ दुबे ने कहा कि स्व. श्रीमंत माधवराव सिंधिया एक विशाल ह्रदय के स्वामी थे। उनकी सरल ह्र्दयता की दुनिया कायल थी। ऐसे अनेक उदाहरण रहे जब उन्होंने अपने चाहने वालों के प्रति स्पष्ट प्रेम एवं अपनत्व प्रदर्शित किया। वो एक बहुत बड़ी रियासत के महाराज थे, लेकिन उनके महाराज होने की वजह से नहीं बल्कि उनकी विशाल ह्र्दय के कारण कैलाशवासी बड़े महाराज को हम सभी महाराज कहते थे। वो आज भी ये अहसास कराते हैं कि वो कहीं न कहीं आज भी हमारे बीच प्रेरणा बनकर विद्यमान हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है।

डॉ दुबे ने कहा कि कैलाशवासी बड़े महाराज साहब ने कभी भी भिंड से कोई चुनाव नहीं लड़ा किन्तु उन्होंने भिंड के लिए अपना अपनत्व हर क्षण अहसास कराया। नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, राजीव गांधी स्टेडियम, टीवी रिले केंद्र, बड़ी रेलवे लाइन और भी न जाने कितनी ही सौगातें उन्होंने सहर्ष स्वीकृत कराई। आज जब भी उनका चेहरा नजरों के सामने आता है तो उनके साथ बिताए पल ऐसे साक्षात से हो जाते हैं कि मन भावुक हो उठता है। डॉ दुबे ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम सदैव उनको अपने ह्रदय में सदैव जिंदा रखेंगे और उनके जनसेवा के कार्य को आखिरी सांस तक पूरा करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ रमेश दुबे के साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, सुनील दुबे, रामदास सोनी एडवोकेट, शिवप्रताप सिंह, संतोष शर्मा, तरुण शर्मा, विकाश शर्मा, राधामोहन चौबे, कुलदीप सिंह, दिलीप बोहरे, राहुल भारद्वाज, मनोज श्रीवास, पंडित लटूरी शर्मा, हरिकिशन, शिवदत्त कटारे, शकील मंसूरी, श्याम देपुरिया, सिद्धार्थ जेन, भूरे गुबरेले, सुभाष दुबे, भीम खटीक, जय सिंह भदौरिया, सुनील शर्मा, सोनू भदौरिया, लवकुश, गिरधर गोपाल,अतुल जाटव, डाल सिंह, कम्मबोद सिंह, जीतू, छोटू कांकर, अनिल दुबे, रामसनेही, राजेन्द्र रावत, बुध्दि तोमर, साधु सिंह, हर दयाल, सोमवती,सरोज देवी, मुन्नी देवी, बिटोली देवी, श्यामू, पूरन, सतीश सिंह कुशवाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://vimeo.com/618939111

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews