बीजेपी नेता रमेश दुबे ने राहुल गांधी को पेगासस मुद्दे पर घेरा, कहा ‘बाल बुद्धि वाला बयान’

बीजेपी नेता रमेश दुबे ने राहुल गांधी को पेगासस मुद्दे पर घेरा, कहा ‘बाल बुद्धि वाला बयान’

BJP leader Ramesh Dubey targeted Rahul Gandhi : लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पेगासस को लेकर दिए राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने निशाना साधा है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी वो विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होने कहा कि देश से बाहर जाकर देश के बारे में इस तरह की बात करना अपरिपक्व मानसिकता को दर्शाता है।

राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रमेश दुबे ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पूर्ण सुरक्षित है इसलिए देश-विदेश में आप ऊलजलूल वक्तव्य देने से बचें। उन्होने कहा कि ‘राहलु गांधी देश को नीचा दिखाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं और चीन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। यह घोर आपत्तिजनक है। आपके इस बयान की देश का हर नागरिक निंदा करता है।’ डॉ दुबे ने कहा कि भारत चीन को भाई भाई बोलने के बाद जो चीन ने गद्दारी की उसे आप सद्भावना और शांति का दूत बता रहे है..यह आपकी बाल बुद्धि व अपरिपक्वता को प्रदर्शित करता है। उन्होने कहा कि अगर राहुल गांधी को फोन टेप होने का शक है तो यह उनका भ्रम है। शायद आप इसी कारण चिंतित हैं क्योंकि कांग्रेसी नेता स्वयं की पार्टी नहीं बचा पा रहे हैं और वो अब एक डूबता जहाज साबित हो रहा है। ऐसे में वो देश को क्या बचाएंगे। डॉ रमेश दुबे ने कहा कि सांसद राहुल गांधी के वक्तव्य की घोर निंदा होनी चाहिए और उनका वक्तव्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

[dgv_vimeo_video id=”804604049″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews