
Bhind News : मध्य प्रदेश के भिंड में एक बार फिर आरोपी के स्कूल पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है। दरअसल, जिले में चर्चित आर्यन हत्याकांड के मुख्य आरोपी के स्कूल पर आज पुलिस, प्रशासन की उपस्थिति में बुलडोजर चलाया गया। बता दें कुछ दिन पहले तहसीलदार ने भवन निर्माण सहित अन्य अनुमतियों को लेकर नोटिस चस्पा किया था। जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन ने स्कूल को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की। दरअसल, मृतक आर्यन के पिता ने सभी आरोपियों के मकानों को तोड़ने और सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”772988347″]
स्कूल में की गई थी हत्या
हत्याकांड वाले दिन चंदनपुरा इलाके में सनसनी फैल गई थी जब एक इस निर्माणाधीन मकान में बोरे में बंद 11 वर्षीय मासूम आर्यन की डेड बॉडी मिली थी। बता दे घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ने इसी स्कूल को चुना था। जिसके बाद भिंड पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू करा दी थी। पुलिस ने जब परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने बच्चे की फिरौती के लिए अपहरण की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी खंगले तो बच्चा आते जाते नहीं दिखा, पुलिस ने आरडी स्कूल संचालक पर संदेह हुआ तो उसको थाने बुलाकर पूछताछ की। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि मासूम की हत्या में उसके साथ पांच और लोगों ने सहयोग किया था। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
हत्या के पीछे थी यह वजह
इस हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया गया था क्योंकि हत्यारों को कोरोना काल के दौरान सट्टा में हारने से काफी रुपयों का नुकसान हुआ था। जिससे वो सभी कर्जदार होते चले गए। जिससे निजात पाने के लिए उन्होंने योजना बनाई, जिसमें सरकारी कर्मचारी के बच्चे को अपहरण कर उनसे बड़ी फिरौती लेनी थी। जिसको पूरा करने के लिए उसने पास में ही रहने वाले एसएएफ जवान धीरेंद्र शर्मा के बेटे आर्यन शर्मा के अपहरण की योजना बनाई और जैसे ही आर्यन साइकिल चलाने के लिए बाहर आया तो स्कूल संचालक पवन शर्मा ने चॉकलेट के बहाने स्कूल में ले गया और उसने वहां पर बच्चे का फिरौती के लिए वीडियो बनाया लेकिन तब तक बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट होने के साथ-साथ आसपास इलाके के लोग भी सतर्क हो गए।
गला घोटकर मार डाला
ऐसे में पवन शर्मा ने पहचाने जाने के भये से मासूम आर्यन की गला घोटकर हत्या कर दी ओर अपने साथियों शैलेश उर्फ सेलू बोहरे, मधुर कटारे, विश्राम शर्मा, धीरज कांकर के साथ मिलकर डेड बॉडी को निर्माणाधीन मकान में ठिकाने लगा दिया।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

