वसूली के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को DIG ने किया निलंबित, SP के साथ कनेक्शन की चर्चा

mp

भिंड/गणेश भारद्वाज

चंबल रेंज (chambal range)) के डीआईजी (DIG) राजेश हिंगणकर (rajesh hingankar) ने श्योपुर (sheopur) जिले मे पदस्थ दो पुलिसकर्मियो मुकेश राजावत और आरक्षक (वाहन चालक) आशीष शर्मा को निलंबित (sudpend) कर दिया है। हैरत की बात यह है कि ये दोनों ही पुलिसकर्मी श्योपुर में पदस्थ थे लेकिन वर्तमान में भिंड (bhind) जिले में काम कर रहे थे और थाना प्रभारियों से अवैध रूप से वसूली के संगीन आरोपों में घिरे थे। इनके ऊपर यह भी आरोप है कि यह रेत के अवैध उत्खनन मे भी संलग्न थे। डीआईजी ने अपने आदेश में साफ लिखा है कि इन लोगों का ही आचरण कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और संदिग्धता का प्रतीक है और इसीलिए इन्हें तत्काल निलंबित कर डीआईजी कार्यालय चंबल में पदस्थ किया जाता है ।

अब इस मामले से जुड़ा हुआ रोचक पहलू , दरअसल इन दोनों पुलिसकर्मियों को भिंड के एसपी (SP) नागेंद्र सिंह (nagendra singh) अपने साथ लेकर आए थे। नागेंद्र सिंह पहले श्योपुर के एसपी हुआ करते थे लेकिन जैसे ही उनका ट्रांसफर (transfer) भिंड हुआ, वो इन दोनों पुलिसकर्मियों को भी अपने साथ ले आए जो पूरी तरह गलत था। आरोप लग रहे हैं कि एसपी की दम पर ही यह दोनों पुलिसकर्मी थाना प्रभारियों से वसूली का काम करते थे ।अब इन में हिस्सा कहां कहां जाता था यह तो जांच का विषय है लेकिन इस पूरे मामले में भिंड के एसपी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews