MP News : NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

MP

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के भिंड जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना के बाद भिंड कलेक्टर (Bhind Collector) डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक (Bhind SP) मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं, हालांकि मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया है।

MP School : मप्र के शिक्षकों के लिए काम की खबर, 1 से 5वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ

घटना आज 1 अक्टूबर सुबह 7 बजे की गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 की बताई जा रही है। यहां गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।  बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि बस बुरी तरह से कंडम हालत में थी और बैलेंस खोने के चक्कर में यह हादसा हो गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई स्टेटमेंट नही आया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह आज इन खातों में राशि करेंगे ट्रांसफर, आहार भत्ते का भी मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश परिवहन (Madhya Pradesh Transport) की एक बस ग्वालियर (Gwalior) से सवारियां भरकर बरेली के लिए रवाना हुई थी, इसी दौरान गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार एक महिला और छह पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए।हादसे से मची चीख पुकार के बाद स्थानीय लोग आए और पुलिस-एंबुलेंस को सूचना दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने भिंड जिले के गोहद हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews