
Bhind News : इन दिनों IPL का 16वां सीजन चल रहा है। जिसे लेकर सट्टेबाजों का खेल चालू हो गया है, जिसमें सटोरिए करोड़ो का सट्टा लगता है। इसे लेकर पुलिस ने भी कमर कस ली है और सट्टे लगाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। जिसका एक ताजा मामला भिंड जिले की लहार से सामने आई है, जहां पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा लगवाकर अवैध कमाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 2820 कैश नगदी समेत एक रेडमी का मोबाइल फोन जब्त हुआ है।

20 लाख का मिला अवैध लेन देन
दरअसल, मामला लहार के वार्ड नं 1 सब्जी मंडी का है, जहां रहने वाला अंकित गुप्ता ऑनलाइन आईपीएल सट्टा लगवाकर लाखों की अवैध कमाई करता था। वहीं, बरामद की गई मोबाइल को अनलॉक कराया गया। तभी व्हाट्स अप खाते पर ck2, ck3 अकाउंट में करीब 20 लाख का अवैध लेन देन मिला। जिसने पुलिस के सामने बाद में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
मामले में कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी अंकित गुप्ता खिलाफ कृत्य धारा 4 (क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट (सट्टा एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, पुछताछ के दौरान आरोपी ने कपिल महाते, कपिल गुप्ता, राहुल समाधिया का भी नाम लिया है जो कि ऑनलाईन IPL सट्टा खेलकर अवैध लाभ कमा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम तीनों की तलाश में जूट गई है।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

