गोहद में व्यापारी के साथ लूट से भड़के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

गोहद में व्यापारी के साथ लूट से भड़के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Loot with Galla trader in Bhind’s Gohad : भिंड जिले के गोहद में आज दिन दहाड़े गल्ला व्यापारी के साथ हुई लूट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, स्थानीय लोग और व्यापारियों में घटना को लेकर गुस्सा है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने घटना के बाद प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए निशाना साधा है।

भिंड जिले गोहद में आज दिन दहाड़े गल्ला व्यापारी राकेश सिंघल को बदमाशों में मंडी के गेट के पास ही लूट लिया, राकेश सिंघल के बैग में करीब 14 लाख 50 हजार रुपये थे, लुटेरे दिल्ली नंबर DL 3C CR 1400 की सफ़ेद रंग की स्कॉर्पियो से आये थे , घटना को अंजाम देकर वे मदनपुरा तक ही जा पाए थे कि उनकी गाड़ी पंचर हो गई जिसे वे रास्ते में ही छोड़कर भाग गए। घटना को हुए कई घंटे हो गए लेकिन लुटेरे अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

घटना के बाद भिंड जिले की लहर विधानसभा के विधायक, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि गोहद अपराधियों का अड्डा बन गया है, यहाँ लगातार चोरी, लूट, नकबजनी जैसी घटनाएँ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां  चुन चुन कर ऐसे अधिकारियों की पोस्टिंग की जाती है जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, कई थानों में ऐसे अधिकारी इंचार्ज हैं जिनपर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं, फिर भी सरकार चुप है।

उन्होंने कहा कि आज दिनदहाड़े एक व्यापारी के साथ लूट की घटना इस बात का सबूत है कि अपराधियों में पुलिस का कितना भय है, उन्होंने कहा कि लुटेरे जल्दी गिरफ्तार किये जाने चाहिए ।

[dgv_vimeo_video id=”790394617″]

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews