भिंड में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को मिला कांग्रेस का समर्थन, बिगड़ सकती है विद्युत वितरण व्यवस्था

mp patwari

Bhind News : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से ठप्प होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि हड़ताली कर्मचारियों ने आज विद्युत विभाग के जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिन्हें कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त हुआ। इस बार कर्मचारी और सरकार के बीच आर- पार की लड़ाई होती नजर आ रही है। अपने कहे अनुसार, कर्मचारियों ने सभी प्रकार के कार्य बंद कर दिए हैं, जिससे काम पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। ऐसी ही स्थिति बनी रही तो आगे पूरे राज्य में ब्लैकऑउट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”792189433″]

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कही ये बातें

मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “पार्टी हमेशा कर्मचारियों के हित में उनके साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खडी है और आउटसोर्स कर्मचारियों का पूरी तरीके से समर्थन करती है। अगर सरकार नहीं मानती है तो कांग्रेस कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। साथ ही, सरकार द्वारा मांग पूरी ना किए जाने की स्थिति में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों की मांग पूरी करने का वादा भी करेगी।”

[dgv_vimeo_video id=”792185017″]

आउट सोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव

वहीं, आउट सोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव संतोष भारद्वाज ने कहा कि, “दो साल पहले आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा किए गए आंदोलन को सरकार द्वारा जल्द मांगे माने जाने के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया था लेकिन दो साल गुजर जाने के बाद भी सरकर द्वारा कर्मचारियों की मांगे नहीं मांनी गई। साथ ही, हमपर दवाब भी बनाया जा रहा है। 21 जनवरी से जारी हड़ताल के बाद भी सरकार की तरफ से अब तक किसी प्रकार का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।”

[dgv_vimeo_video id=”792185363″]

21 जनवरी से कर रहे प्रदर्शन

दरअसल, बीते 21 जनवरी से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर है। जिन्हें नियमित कर्मचारी संगठन का भी सहयोग मिल रहा है। आपको बता दें कि पूरे राज्य में कुल 25,000 नियमित बिजली कर्मचारी है। इसके अलावा, 45,000 आउटसोर्स कर्मचारी है और 6,000 संविदा कर्मचारी हैं जो कि सरकार से 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews