उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पंप लूटने वाले बदमाशों की तलाश अब मध्य प्रदेश में, 19 लाख कैश लूटकर भागे बदमाश

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पंप लूटने वाले बदमाशों की तलाश अब मध्य प्रदेश में, 19 लाख कैश लूटकर भागे बदमाश

भिंड, सचिन शर्मा।   जालौन जिले के महदोगढ़ तहसील के अनतियानपुरा में पेट्रोल पंप लूटने वाले बदमाशों की तलक्ष अब मध्य प्रदेश में पुलिस कर रही है, अनतियानपुरा जिला भिंड की सीमा से लगता हैं, अनतियानपुरा के पास पेट्रोल पम्प में कार सवार तीन युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 19 लाख का कैश लूट कर भाग गए, पेट्रोल पंप के कर्मचारी बैंक में पेट्रोल पंप का कैश जमा करने के लिए जा रहे थे।

MP News : शिवराज सरकार का ऐतिहासिक फैसला, इनको मिलेगा लाभ

इसी दौरान पेट्रोल पंप से एक किलोमीटर आगे जाने पर पीछे से एक कार ने आकर टक्कर मारी जिसमें बाइक सवार युवक गिर पड़े और पीछे कार में सवार बदमाशो ने आकर कट्टा पिस्तौल अड़ाकर उनसे बैग छीन लिया और फरार हो गए जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, पुलिस को जानकारी मिली की बदमाश भिंड जिले के बीहड़ों में चले गए तो जालौन पुलिस ने भिंड पुलिस को सूचना दी तो भिंड पुलिस और जालौन पुलिस ने साथ मिलकर ज्वाइंट सर्चिंग शुरू कर दी हैं, पुलिस ने उस इलाके को घेर लिया है जहां बदमाशों के छुपे होने की आशंका है और नाकाबंदी कर दी है, हालांकि बताया जा रहा है की बदमाश कार छोड़कर कैश लेकर फरार हो गया है।

[dgv_vimeo_video id=”639956001″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews