रेत ठेकेदार बोला- “मेरी गलती, आपके गुंडागर्दी राज में आकर मैंने काम किया”

रेत ठेकेदार बोला- “मेरी गलती, आपके गुंडागर्दी राज में आकर मैंने काम किया”

भिंड, गणेश भारद्वाज। भिंड जिले में डंप की गई रेत को उठाने को लेकर प्रशासन और रेत कंपनी के बीच विवाद हो गया। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रेत ठेकेदार कह रहा है कि मेरी गलती है कि आपके गुंडाराज में आकर मैंने काम किया। वहीं तथाकथित प्रशासन का व्यक्ति उस पर एफआईआर करने की धमकी दे रहा है।

रिटायर्ड मुख्य सचिव के घर चोरों का धावा, 300 डालर, नगदी और ज़ेवरात सहित जरूरी दस्तावेज़ भी चोरी

इटावा रोड पर कनकूरा के पास खनिज नाके पर प्रशासन और पावर मेक कंपनी के मैनेजर के बीच विवाद हो गया। दरअसल पावरमेक कंपनी के मैनेजर का आरोप है कि उनके ड्राइवरों के साथ, जो डंप की गई रेत को उठा रहे हैं, प्रशासन के लोग मारपीट कर रहे हैं। जबकि प्रशासन ने ऐसे किसी भी आरोप को निराधार बताया है। जब प्रशासन ने पिटे हुए ड्राइवरों को सामने लाने को कहा तब पावरमेक कंपनी के मैनेजर ने कहा कि वह आपके डर के चलते सामने कैसे आएंगे। इस पर प्रशासन का व्यक्ति धमकी देता है कि इन पर एफआईआर दर्ज करनी है। इनका नाम नोट करो। तब पावरमेक कंपनी के मैनेजर ने कहा कि FIR क्या, आप तो हमें अंदर कर दो। यह हमारी गलती है कि आपके गुंडाराज में हम काम करने के लिए यहां आए हैं।

दरअसल भिंड जिले में रेत को उत्खनन करने का काम पावरमेक कंपनी के पास है। लेकिन कुछ शर्तों का उल्लंघन करने के चलते इस कंपनी को ठेके को निरस्त कर दिया गया। मगर डंप की गई रेत उठाने के लिए कंपनी को अनुमति दे दी गई। इसी रेत को उठाकर जब तीन ट्रक आ रहे थे तब उनको खनिज नाके पर रोका गया और यह विवाद हुआ। कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने इस पूरे वीडियो को वायरल कर दिया। हालांकि बाद में प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जो कहीं ना कहीं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करती है। कलेक्टर सतीश कुमार इस पूरे मामले में जांच करने की बात कह रहे हैं जबकि पावरमेक कंपनी के डायरेक्टर का साफ आरोप है कि पड़ोसी जिलों के ठेकेदारों की मदद करने के लिए प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”594650219″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews