भोपाल में बालिका गृह की 11 किशोरियां बेहोश, जेपी अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में बालिका गृह की 11 किशोरियां बेहोश, जेपी अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal News : राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बालिका गृह की 11 किशोरियां बेहोश अवस्था में पाई गई है। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। जिन्हें आनन-फानन में बेहोशी के हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, सभी जहरीला पदार्थ खाने से सभी किशोरियों की हालत बिगड़ गई है। आइए विस्तार से जानें…

जानें पूरा मामला

बता दें कि बालिका गृह कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में स्थित है। जब पानी पीने के 10 से 15 मिनट बाद बच्चियों को तेज पेट दर्द हुआ। जिसके बाद उल्टी-दस्त की समस्या हुई और वो बेहोश हो गई। डीआर सत्यवान मोरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी किशोरियों को ICU में भर्ती किया गया है। साथ ही, उनकी यूरिन और पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए टैक्सिकोलॉजी लैब भेज दिया गया है।

ACP ने कही ये बात

मामले को लेकर TT नगर ACP सीएस पांडेय के मुताबिक, इस बालिका गृह में कुल 35 किशोरी रहती हैं। तभी कल रात अचानक पानी पीने के बाद 11 बालिकाओं की तबियत खराब हो गई। फिलहाल, सभी खतरे से बाहर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो बच्चियों ने डॉक्टर को बताया कि दूसरी बच्चियों ने उनकी पानी में कुछ मिला दिया था।

मौके पर पहुंचे परिजन

फिलहाल, जिस बोतल से बच्चियों ने पानी पिया था उसके सैंपल ले लिए गए हैं और जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारी लगातार अस्पताल पहुंचकर बच्चियों का हालचाल ले रहे हैं। इधर, घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews