भोपाल रचना टावर में हुई लूट का फरार मास्टरमाइन्ड आरोपी गिरफ्तार

इस मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है, आरोपी के खाते में एक लाख रुपए भी मिले हैं।
INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

BHOPAL NEWS : भोपाल के रचना टावर में हुई लूट के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह मुख्य आरोपी बताया गया है इसके पहले ही पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

लूटी रकम बरामद 

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से लगभग ढाई लाख रुपए जप्त किये है। इस मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है, आरोपी के खाते में एक लाख रुपए भी पाए गए हैं, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग है। बता दें की रचना टावर में पिस्टल लगाकर शराब ठेकेदार के कार्यालय में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews