एडीजी वीके माहेश्वरी को चुना गया मध्य प्रदेश आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष

एडीजी वीके माहेश्वरी को चुना गया मध्य प्रदेश आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एडीजी वीके माहेश्वरी को मध्य प्रदेश आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन (Madhya Pradesh IPS Officers Association) का अध्यक्ष चुना गया है। गुरुवार को हुए चुनाव में उन्हें अध्यक्ष चुना गया वहीं चुने गए सदस्यों में आईजी महिला अपराध दीपिका सूरी, आईजी महेन्द्र सिकरवार, भोपाल डीआईजी इरशाद वली और सातवीं बटालियन के कमांडेंट तरुण नायक शामिल हैं।

अजय विश्नोई की खरी खरी- “सीएम का जबलपुर को दिया घाव अभी भी हरा”

सभी चयनित पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल का रहेगा। ये जुलाई 2021 से जून 2023 तक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि इससे 2019 में आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव हुए थे और उस समय स्पेशल डीजी विजय यादव को अध्यक्ष बनाया गया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews