डंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में खलबली, सपा-बसपा विधायकों का बड़ा बयान

डंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में खलबली, सपा-बसपा विधायकों का बड़ा बयान

भोपाल। मध्यप्रदेश मे जारी सियासी घमासान के बीच तीन दिन से लापता विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा देकर कमलनाथ सरकार में खलबली मचा दी है। भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। अचानक आए इस इस्तीफे ने कमलनाथ सरकार को संकट में लाकक खड़ा कर दिया है। इसी बीच अब सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। अब डंग के इस्तीफे के बाद सपा और बसपा विधायकों का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल, आज मीडिया से चर्चा के दौरान बीएसपी विधायक संजीव सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि हरदीप सिंग डंग ने इस्तीफा दिया है। इसका कारण हरदीप सिंह ही बता पाएंगे कि उन्होने इस्तीफा क्यों दिया और किस बात पर आहत होकर इस्तीफा दिया है। उन्होने संभावना जताई कि अगर हरदीप सिंह ने इस्तीफा दिया है तो मुझे लगता है कि बाकी 3 विधायक भी अपना इस्तीफा देंगे। साथ ही ये महत्वपूर्ण बात भी कही कि हमारा स्टैंड हमारी पार्टी तय करेगी अगर उनने कहा तो हम कांग्रेस को समर्थन देंगे अथवा नहीं। वही समाजवादी पार्टी के विधायक बबलू शुक्ल ने कहा कि हरदीप सिंह डांग पार्टी से नाराज़ चल रहे थे।यह बहुत बडी बात है जब इंसान बहुत आहत होता है तब ऐसा कदम उठता है। उन्होंने यह भी कहा है कि लड़ाई भाजपा कांग्रेस की है इसलिए हमारा स्टैंड हमारी पार्टी ही तय करेगी। मेरा समर्थन हमेशा कांग्रेस को ही रहेगा।

वही भाजपा के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के कुल 15 विधायक इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। जिस तरीके से कर्नाटक में कांग्रेस के बागियों ने कांग्रेस की नैया डुबो दी थी, ठीक वैसे ही मध्यप्रदेश में उसके बागी विधायक लामबंद हो रहे हैं।वही सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं।

बता दे कि कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने अपना इस्तीफा स्पीकर एनपी प्रजापति और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजा है। डंग तीन दिन से लापता थे। अपने इस्तीफे में डंग ने लिखा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी से दुखी हैं। उन्होंने लिखा, “न मैं कमलनाथ गुट का हूं, न दिग्विजय सिंह और न ही सिंधिया गुट का हूं। मैं सिर्फ कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। इसलिए मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।”

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews