अब सरकारी स्कूलों में छात्राओं को ब्यूटी कोर्स पढ़ाएगी कमलनाथ सरकार

अब सरकारी स्कूलों में छात्राओं को ब्यूटी कोर्स पढ़ाएगी कमलनाथ सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्राओं को ब्यूटी एंड वेलनेस के बारे में पढ़ाया जाएगा। जी हां, स्कूल शिक्षा विभाग वर्ष 2020-21 के नए सत्र में कक्षा 9वीं और 10वीं में चार नए वोकेशनल कोर्स जोड़ रही है जिनमें से एक ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स भी है। इसके अंतर्गत छात्राओं को सौंदर्य निखारने और मेंटेंन रहने के गुर सिखाए जाएंगे।

ये कोर्स सिर्फ छात्राओं के लिये हैं और सरकारी कन्या विद्यालयों में ही लागू होंगे। यहां लड़कियों को स्वरोज़गार की तरफ आकर्षित करने और उनके हुनर को निखारने के लिये ब्यूटी एंड वेलनेस के गुर सिखाए जाएंगे। इस कोर्स को  पंडित सुंदरलाल शर्मा व्यावसायिक संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के वोकेशनल कोर्स में सम्मिलित किया जाएगा। ब्यूटी एंड वेलनेस के अलावा भी कुछ अन्य कोर्स नए सत्र से प्रारंभ किये जा रहे हैं जिनमें कौशल विकास पर आधारित दो साल का पाठ्यक्रम है जो 9वीं से लागू किया जाएगा। खास बात ये है कि इन पाठ्यक्रमों के लिये परीक्षा होगी और इसका सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार की ओर मोड़ने और बेरोज़गारी दूर करने के लिए कांग्रेस सरकार शुरू से ही कुछ गैर-पारंपरिक कोर्स व प्रशिक्षणों को लेकर चर्चाओं में रही है। शुरू में सरकार ने युवाओं को पशु चराने और बैंड-बाजे का प्रशिक्षण देने का फैसला लिया था। हालांकि इसे लेकर सरकार की खूब किरकिरी भी हुई थी। उसके बाद बेरोजगारों को खेती की ओर उन्मुख करने के लिये सरकारी जमीन देने का फैसला किया गया जिसपर वे उद्यानिकी फसलें उगा सकेंगे। अब शासकीय विद्यालयों में ब्यूटी एंड वेलनेस का कोर्स शुरू किया जा रहा है और इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत नए सत्र में इसे दो वर्षीय जॉबरोल योजना के अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों में भी लागू किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews