लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक, संभागीय प्रवक्ता सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ के अनेक सदस्यों ने ज्वाइन की BJP

BJP

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले और उनके बेटे नकुलनाथ की संसदीय सीट छिंदवाड़ा की विधानसभा चौरई के पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ दी , इसके अलावा कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता, कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के अनेक सदस्यों सहिय बड़ी संख्या में मुरैना जिले की महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय भोपाल में आज फिर कांग्रेस छोड़कर आने वाले कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, इस विशेष अभियान के प्रभारी पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, मंत्री एंदल सिंह कंसाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

छिंदवाड़ा जिले के पूर्व विधायक ने छोड़ी कांग्रेस 

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले के चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव गंभीर सिंह समेत छिंदवाड़ा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इसके अलावा कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बसंत राय के साथ 12 जिलों के 60 से अधिक चिकित्सकों, 20 से अधिक फॉर्मासिस्ट ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की वहीं चंबल अंचल के मुरैना जिले से भी  बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की।

वीडी शर्मा बोले- हम सब मिलकर 29 सीट जीतने का संकल्प पूरा करेंगे  

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के कई साथी हमारे साथ आये हैं, भारतीय जनता पार्टी परिवार में उनका स्वागत है, हम सब मिलकर प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर मोदी जी की झोली में डालेंगे इतना ही नहीं हर बूथ को 370 अधिक वोट से जीतने के उनके संकल्प को भी पूरा करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”922812741″]

बहरहाल लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है इसके लिए पार्टी ने अभियान चलाया हुआ है, लेकिन कांग्रेस  के नेता इस बात से बिलकुल चिंतित नहीं हैं, उनका मानना है कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वो एक्टिव लोग नहीं है और उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा पार्टी बहुत मजबूत है, अब ये तो चुनाव परिणाम ही बताएगा कि भाजपा 29 सीटें जीतने का अपना संकल्प पूरा करती है या फिर कांग्रेस एक सीट की पिछली संख्या मेंकोई बड़ा इजाफा करती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews