Bhopal News: चुनाव से पहले प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 10 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

आचार संहिता लगने के बाद भोपाल में अभी तक कुल 50 आदतन अपराधियों को जिला बदर घोषित कर दिया गया है।
Arrest

Bhopal News: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होने वाला है। इस चरण में राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर, भिंड, राजगढ़, मुरैना, सागर, विदिशा, बैतूल और गुना सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वहीं भोपाल जिला प्रशासन ने शांति पूर्वक चुनाव के लिए मतदान से पहले सख्त कार्रवाई करते हुए 10 आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी कर दिया है।

शांति पूर्वक चुनाव के लिए अपराधी जिला बदर

लोकसभा चुनाव 2024 को शांति पूर्वक कराने के लिए और अपारधों पर रोकथाम लगाने के लिए न्यायालय पुलिस आयुक्त ने 10 अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश जारी कर दिया है। इन आदतन अपराधियों के खिलाफ राजधानी के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, डकैती, छेड़छाड़ और डकैती जैसे कई गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज है। आपको बता दें आचार संहिता लगने के बाद अभी तक कुल 50 आदतन अपराधियों को जिला बदर घोषित कर दिया गया है।

इन अपराधियों को किया गया जिला बदर

सैय्यद माजिद हुसैन टीला जमालपुरा, गब्बर उर्फ अमान, टीला जमालपुरा, रिजवान उर्फ गोल्डन टीला जमालपुरा, फराज उर्फ चू चू टीला जमालपुरा, निखिल कुचबंदिया तिलक मार्केट इतवारा तलैया, शुभम बुंदेला, सुंदर नगर छोला मंदिर, नीलेश मीणा ग्राम बैरागढ़ कला, शाद सेंट्रल लायब्रेरी रोड मंगलवारा, सुमित सिंह उर्फ लल्ला मद्रासी कालोनी पंचशील नगर, टी.टी.नगर और बादशाह कुम्हारपुरा, मंगलवारा, खजूरी सड़क, शामिल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews