Bhopal : भोपाल में कोरोना की रफ्तार तेज, आज निकले 265 नए मरीज

indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में शनिवार को कोरोना का फिर से एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 265 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल (Bhopal) में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 1320 हो गया है। अब तक 10825 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब 1814 के करीब एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 321 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले मरीज
कोरोना के संक्रमण ने एक बार फिर से राज्यभवन में दस्तक दी है। यहां से आज 9 लोग कोरोना से संक्रमित निकले है। वहीं जिला जेल जहांगीराबाद से 5 लोग संक्रमित पाए गए। साकेत नगर से 11 लोग निकले संक्रमित। एमपीनगर से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विश्वविद्यालय परिसर होशंगाबाद रोड से 3 लोग निकले संक्रमित। जहाँगीराबाद से 4 लोग निकले पॉजिटिव। बसपा विधायक रमाबाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। Eme सेंटर से 5 लोग निकले पॉजिटिव। नई जेल से 4 लोग निकले संक्रमित। हनुमानगंज थाने से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एमपी पुलिस अकादमी से 1व्यक्ति संक्रमित मिला। नेशनल लॉ एकेडमी से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जीएमसी से 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव। अरेरा कालोनी से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बैरागढ थाने से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रोफेसर कालोनी से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला है।

रिकवरी रेट 82 फ़ीसदी के करीब
शहर में बढ़ते संक्रमण के साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। अब तक कोरोना संक्रमितों में से 81.89 फ़ीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 82 फ़ीसदी के करीब पहुंच गया है। इससे बढ़ते संक्रमण के बीच राहत है, लेकिन लगातार मिल रहे पॉजिटिव मरीज की वजह से इलाज की व्यवस्था अब गड़बड़ाने लगी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews