क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा ONLINE IPL सट्टा खिलाने वाला गिरोह

IPL

Bhopal-IPL Online Gambling : भोपाल क्राइम ब्रांच ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह को पकड़ा है पुलिस ने इस कार्रवाई में करीबन 35 हजार नकद और 27 मोबाइल और एलईडी, लैपटॉप करीबन 3 लाख का सामान जब्त किया है, सटोरिये आईपीएल क्रिकेट मैच की आईडी बनाकर सट्टा खिला रहे थे, पुलिस को शिकायत मिली थी की मिसरोद इलाके के एक अपार्टमेंट में पिछले कुछ दिनों से एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है, कुछ युवक इस फ्लैट में आते है और  देर रात तक काम करते है। जिसके बाद पुलिस ने जब यहाँ रेड मारा तो फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन आईपीएल सट्टे का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपी भोपाल के साथ ही नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पिपरिया के रहने वाले है।

फ्लैट को बनाया ठिकाना 

भोपाल के मिसरोद के एक अपार्टमेंट हिमालय रेसीडेंसी से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी भोपाल के साथ ही नर्मदापुरम और आसपास के जिलों में रहने वाले युवकों को सट्टा खिलते थे,  पुलिस ने आरोपी कपिल शर्मा, ब्रजमोहन चौरसिया, अंकित राय, अमित साहू, सुरेंद्र राय, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार और जितेंद्र रोहिल्ला को पकड़ा है यह नर्मदापुरम और पिपरिया, नरसिंगपुर, गाडरवारा के रहने वाले है, पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews