भोपाल : मैनिट के छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जुटी जांच में

indore news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र बुरहानपुर का रहने वाला था, उसके इस कदम से सब हैरान है। शनिवार सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। शुक्रवार देर रात वह अपनी मोटरसाइकिल से कही निकला था, कमला नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 22 साल के स्टूडेंट उद्देश्य अहिरवार ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नजदीक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर में था। संस्थान के हॉस्टल नंबर-8 में रहता था।

यह भी पढ़ें… नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर अब खंडवा के वकील को मिली पाकिस्तान से धमकी

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात उद्देश्य अपने दोस्तों के साथ बैठा बातचीत कर रहा था फिर अचानक किसी काम का कहकर वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर हॉस्टल से रवाना हो गया, उद्देश्य देर रात तक वापस नहीं आया उआर न ही उसने अपने रूममेट का फोन अटेन्ड किया, सुबह जब स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में स्टाफ और छात्रों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो सब हैरान रह गए, पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी, पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews