भोपाल-जिला खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 23 अवैध गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त

जांच में 19 घरेलू गैस सिलेंडर (क्षमता 14.2 किग्रा), 4 व्यावसायिक गैस सिलेंडर (क्षमता 19 किग्रा), 23 अमानक गैस सिलेंडर, 14 गैस अंतरंग यंत्र और 4 इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे जब्त किए गए।
भोपाल जिला खाद्य विभाग की कार्रवाई

BHOPAL NEWS : भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर 2 और 4 दिसंबर 2024 को जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के निर्देशन में जिला खाद्य कार्यालय की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक छापामार कार्रवाई की।

इन एजेसियों की जांच 

कार्रवाई के तहत ऋषि इंटरप्राइजेज अशोका गार्डन, प्रीति होम एप्लायंसेज अशोका गार्डन, न्यू मां अनुसुइया गैस चूल्हा बाग सेवेनिया भोपाल, गायत्री गैस कलेक्शन बाग सेवेनिया भोपाल, आशा गैस चूल्हा रिपेयर्स सेंटर अशोका गार्डन, और वासुदेव होम एप्लायंसेज लालघाटी भोपाल की जांच की गई।

सामान किया जब्त 

जांच में 19 घरेलू गैस सिलेंडर (क्षमता 14.2 किग्रा), 4 व्यावसायिक गैस सिलेंडर (क्षमता 19 किग्रा), 23 अमानक गैस सिलेंडर, 14 गैस अंतरंग यंत्र और 4 इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे जब्त किए गए। अवैध उपकरण और सिलेंडर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews