दिल दहला देने वाला हादसा, हीटर रॉड में लगा पानी चेक करने से 13 साल के छात्र की मौत

भोपाल के पिपलानी में 13 वर्षीय छात्र के हाथ हीटर रॉड से झुलस गए, महाशिवरात्रि की सुबह परिवार के लिए मातम में बदल गई।
Heater Rod

भोपाल के पिपलानी क्षेत्र स्थित आनंद नगर में रविवार की सुबह एक छोटा सा हादसा पूरे परिवार की जिंदगी बदल कर रख दी। 13 वर्षीय केशव चौकसे जो कि सातवीं कक्षा का छात्र था अपने घर में हीटर रॉड से पानी गर्म कर रहा था। परिवार महाशिवरात्रि की पूजा की तैयारी में व्यस्त था और केशव को नहाने के लिए जल्दी कहा गया था।

जैसे ही वह गर्म पानी की जांच करने के लिए बाल्टी में हाथ डाला, उसी समय हीटर रॉड में करंट उतर गया। रॉड में हाथ चिपकने से वह बुरी तरह झुलस गया। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाशिवरात्रि के पर्व की खुशियां घर में मातम में बदल गईं।

क्या हुआ और कैसे?

पिपलानी थाने के एएसआई अजय वाजपेयी ने बताया कि केशव ने स्विच बंद किए बिना हीटर रॉड को हाथ लगाया। इस दौरान रॉड में करंट प्रवाहित हुआ और उसका अंगूठा तथा मध्य अंगुली रॉड में चिपक गई। इस छोटी सी गलती ने बच्चे की जान ले ली।

केशव चौकसे पिपलानी के आनंद नगर में रहते थे। उनके पिता राजकुमार चौकसे ड्राइवरी का काम करते हैं। केशव का छोटा भाई भी है। परिवार महाशिवरात्रि की पूजा की तैयारी में था, और घर में सब बच्चे की खुशी और स्नान करने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

पिपलानी पुलिस की जांच और कार्रवाई

पिपलानी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोई जानबूझकर हादसा नहीं था, बल्कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने इस दर्दनाक घटना को जन्म दिया। पुलिस परिवार से बात कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा और इलेक्ट्रिक उपकरणों की चेतावनी पर काम कर रही है।
पुलिस ने यह भी कहा कि परिवार को मानसिक और भावनात्मक समर्थन देने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews