भोपाल-खुजराहो और रानी कमलापति-अधारताल एक्सप्रेस अब 21 कोच के एलएचबी रैक से संचालित

भोपाल-खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में दिनांक 15.02.2026 से एवं रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस 16.02.2026 से एलएचबी कोचों के साथ संचालित की जाएगी।
Bhopal train

Bhopal-Khajuraho and Rani Kamlapati-Adhartal Express

भोपाल-खुजराहो 15 फरवरी एवं रानी कमलापति-अधारताल एक्सप्रेस 16 फरवरी से 21 कोच के एलएचबी रैक से संचालित होगी।

यात्रियों के लिए सुविधा 

रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22163/22164 भोपाल-खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस एवं 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ (ICF) कोचों को आधुनिक एलएचबी (LHB) कोचों में परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया है। भोपाल-खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में दिनांक 15.02.2026 से एवं रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस 16.02.2026 से एलएचबी कोचों के साथ संचालित की जाएगी।

कुल 21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन 

इन दोनों ट्रेनों की एलएचबी संशोधित कोच संरचना- 2 एसी चेयरकार, 2 थर्ड एसी, 9 द्वितीय श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटरकार सहित कुल 21 कोच होंगें।

रेल्वे की अपील 

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी गाड़ी की कोच संरचना एवं आरक्षण स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews