Bhopal News : आर्थिक कारणों के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

Bhopal News : आर्थिक कारणों के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

Bhopal News : भोपाल के भीम नगर इलाके में उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब एक ही परिवार के तीन लोगों की खुदकुशी की खबर मोहल्ले वासियों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां देखा गया कि एक शख्स फांसी के फंदे पर लटका हुआ है जबकि इसकी बेटी और पत्नी का शव ज़मीन पर था।

पुलिस मौके पर पहुंची

परिजनों की मानें तो मृतक धननालाल प्रजापति उम्र 41 साल ने यह कदम आर्थिक कारणों के चलते उठाया है। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों का कहना है की घटनास्थल को देखकर कहा जा सकता है की धन्नालाल ने पहले अपनी पत्नी मंजू और बेटी खुशी की हत्या की होगी और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक गया होगा।

जांच जारी

पुलिस का यह भी मानना है कि यह कदम पारिवारिक कारणों के चलते उठाया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का एक बेटा भी है जो वारदात के वक्त दूसरे कमरे में था। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी सब कुछ कह पाना नामुमकिन है, जांच जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”820193727″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews