Bhopal News : ढोल नगाड़े लेकर नगर निगम ऑफिस में घुसे PM Awas Yojana के हितग्राही, लगाये गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला

परेशान हितग्राही ढोल नगाड़े लेकर नगर निगम ऑफिस पहुंचे और उन्होंने वहां नारेबाजी करते हुए निगम अफसरों पर आरोप लगाये, नाराज हितग्राहियों ने आरोप लगाये कि अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, पैसा जमा कराने के बाद भी कई साल बीत गए लकिन हमें हमारे आवस नहीं मिल पाए।
Bhopal Municipal Corporation Office

Bhopal News : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश के लोगों को दी जा रही सुविधाओं को सरकारी मुलाजिम किस तरह पलीता लगाते हैं इसका उदाहरण पीएम आवास योजना में देखने में सामने आया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बनाये जा रहे पीएम आवास के हितग्राही नगर निगम की लचर व्यवस्था से परेशान हैं, आज जब उनके धैर्य का बांध टूट गया तो वे अफसरों को जगाने ढोल नगाड़े लेकर नगर निगम ऑफिस में ही घुस गए।

अफसरों की लापरवाही से पीएम आवास योजना के हितग्राही आपरेशन 

पीएम आवास योजना के तहत प्रदेश में लोगों के लिए घरों का निर्माण किया जा रहा है, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से कम कीमत पर आवास तैयार कर गरीबों को दिए जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम अफसरों की लापरवाही के चलते पैसा जमा करने के बावजूद हितग्राहियों को सालों बाद भी आवास नहीं मिल पा रहे हैं।

ढोल नगाड़े लेकर नगर निगम ऑफिस में घुसे, लगाये गंभीर आरोप 

आज परेशान हितग्राही ढोल नगाड़े लेकर नगर निगम ऑफिस पहुंचे और उन्होंने वहां नारेबाजी करते हुए निगम अफसरों पर आरोप लगाये, नाराज हितग्राहियों ने आरोप लगाये कि अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, पैसा जमा कराने के बाद भी कई साल बीत गए लकिन हमें हमारे आवस नहीं मिल पाए, हालाँकि अफसर उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन हितग्राहियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे नारेबाजी करते रहे।

[dgv_vimeo_video id=”958276058″]

[dgv_vimeo_video id=”958276309″]

[dgv_vimeo_video id=”958276482″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews