उचित मूल्य दुकान के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं

उचित मूल्य दुकान के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं

Bhopal News : भोपाल जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 17 मार्च 2023 तक किए जा सकेंगे। पात्र संस्थाएं अवकाश के दिवस में भी ऑनलाइन  आवेदन कर सकती हैं । पूर्व में आवेदन करने की तिथि 16 फरवरी 2023 थी ।

इन क्षेत्रों से नहीं आया अब तक एक भी आवेदन 

खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती मालाकार ने बताया कि पात्र संस्थाओं से उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। श्रीमती मालाकार ने बताया कि हुजूर विकासखंड में उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत पाटनिया, समसगढ़, डोब, महाबडिया,छापरी, बिशनखेड़ी, गुराडिया और पिपलियारानी में नवीन शासकीय मूल्य उचित दुकान खोली जानी है। इन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

ऐसी संस्था आवेदन के लिए नहीं होगी पात्र 

श्रीमती मालाकार ने बताया कि ऐसी संस्था जिनका पंजीयन उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए आवेदन दिनांक से एक वर्ष न होने पर, ऐसी संस्था दुकान आवंटन के लिए पात्र नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पात्र संस्थाएं ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट https//rationmirtra.nic.on/newshop/Public/EstCmpRegistration.aspx पर कर सकती हैं । दुकान आवंटन संबंधी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है ।

भोपाल से रवि कुमार नाथानी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews