नौकरी का झांसा देकर APK फाइल के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ने अहमदाबाद से पकड़ा

आरोपी खासकर युवतियों को अपना निशाना बनाते थे, यह टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम नौकरी का झांसा देते और फिर साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। इसके बाद यह अपना मोबाईल बंद कर लेते और फिर नये नंबर से फ्रॉड करते।
cyber fraud indore

राजधानी भोपाल में बैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक आरोपी को अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी APK फाईल तकनीकी के जरिये वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम नौकरी का झांसा देकर लोगों को सायबर ठगी का शिकार बनाते थे।

लगातार बढ़ते साइबर अपराध के चलते पुलिस की कार्रवाई

दरअसल राजधानी भोपाल शहर में APK फाइल के नाम पर बढ़ते साइबर अपराध के बाद पुलिस कमिश्नर भोपाल संजय सिंह ने आरोपियों की पतासाजी के लिए निर्देशित किया। जिसक बाद प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैरागढ़ अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों की तलाश शुरू की गई।

पीड़ितों ने की पुलिस में शिकायत

पुलिस ने शहर में एक के बाद एक APK फाइल के नाम पर हुए फ्रॉड की डिटेल्स निकाली, जिसमें एक मामला पीड़िता कृतिका मीणा का सामने आया , आरोपियों ने कृतिका मीणा निवासी कुम्हार मोहल्ला बैरागढ़ को टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम नौकरी का झांसा दिया। जिसमें ऑनलाईन होटल को रेटिंग देने के नाम पर फरियादिया के मोबाईल मे लिंक भेजकर फरियादिया के साथ कुल 2,54,000 रुपये की सायबर ठगी की गई थी। जिस पर से थाना बैरागढ़ मे अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामला विवेचना मे लिया गया था। पुलिस ने इसी प्रकरण के साथ ही इसी तरह के अन्य मामलों की विवेचना की, इसी दौरान पुलिस को कुछ अहम सबूत हाथ लगे। जिसमें पुलिस को पूर्व में भी इसी तर्ज पर अपराध करने वाले एक आरोपी अल्फेज संधी की जानकारी मिली, पुलिस टीम ने अहमदाबाद में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया कि आरोपी एवं उसके साथी सरहान संधी द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से लिंक बनाकर Apk फाईल मोबाईल मे डालकर यूपीआई के माध्यम से बैंक के खाते से राशि अपने खाते मे डाल ली जाती थी आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयोग किया गया मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी सरहान संधी पिता शोहेल संधी उम्र 23 साल निवासी फतेहवाड़ी कैनाल अलीजा फ्लैट के सामने थाना बेजलपुर अहमदाबाद गुजरात का रहने वाला है, इसी मामलें में पुलिस पूर्व में आरोपी संधी अल्फेज पिता इरफान भाई उम्र 21 साल निवासी 16/56 राजपुर नीयर जैन मंदिर गेट नं.02 बोगी लाल की चाली के सामने थाना गोमतीपुर अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार कर चुकी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews