पुलिस ने पकड़ा ऐसा चोर जिसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 75 मामलें चोरी के दर्ज, पॉश कालोनी के घरों में करता था वारदात

पुलिस ने आरोपियो से करीबन 8 लाख के चोरी के जेवरात बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने 400 सी.सी.टी.व्ही खंगाले।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

राजधानी भोपाल में थाना हबीबगंज पुलिस ने शातिर चोर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में 75 मामलें शहर के अलग अलग थानों में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी और चोरी के माल को ठिकाने लगाने वाले उसके साथी को भी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियो से करीबन 8 लाख के चोरी के जेवरात बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने 400 सी.सी.टी.व्ही खंगाले।

यह थी घटना

03 जून को तारा कुजूर पति कोसमोस कुजूर जो शहर की पॉश कालोनी ई-7 अशोका सोसाईटी में रहती है, उन्होंने हबीबगंज भोपाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह सुबह 10.10 बजे में अपने घर से आफिस के लिए निकल गयी थी बाद मेरा बेटा अमरदीप कुजूर 10.30 बजे घर का ताला लगाकर वहा उसके आफिस चला गया था बाद शाम 06.30 बजे घर पर आयी तो देखा घर का गेट खुला था फिर मैंने घर के अन्दर जाकर देखा तो मेरे घर का सारा सामान बिखरा हुआ था ओर का ताला मेरे बेडरूम में बेड पर पडा हुआ था जिसमे सोने चाँदी के जेवरात कंगन (चुडी) 04 नग, सोने की चैंन,सोने की कान की बाली,सोने का सुईधागा सोने का झुमका,सोने की बालीयां (टाप्स),सोने की अंगुठी, चाँदी के सिक्के 08 नग, चाँदी की पायल दो जोडी , बिछुडी एवं नगदी रूपये जिसमें 01,02,एवं 05 रूपये की गड्डी थी एवं सिक्के थे जो कमरे की अलमारी में रखी थी जो कोई अज्ञात चोर ताला तोडकर चोरी कर ले गया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

थाना हबीबगंज पुलिस द्वारा चोरी के घटना स्थल के सी.सी.टी.व्ही कैमरे व तकनीकी आधार आरोपियो की तलाश कि गई मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चोरी करने के पश्चात खाटू श्याम भाग गए है । आरोपियो की तलाश में खाटू श्याम (राजस्थान) टीम रवाना की गई। पुलिस ने यहां से आरोपी प्रकाश थौरात उर्फ बबलू पिता सौपान थौरात उम्र- 50 वर्ष निवासी- टीन शेड क्र. 03, दशहरा मैदान थाना टीटी नगर भोपाल को पकड़ा और उससे पूछताछ में चोरी का माल खपाने वाले उसके साथी आयुष रजक पिता विमलेश रजक उम्र- 29 वर्ष निवासी- म.न. एफ-7,सहयाद्री परिसर थाना कमला नगर भोपाल को पकड़ा।

बरामद किया लाखो के जेवर

पुलिस ने चोरों से करीबन 8 लाख के जेवरात बरामद किए जो इन्होंने चोरी किये थे। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है। इन चोरों के खिलाफ़ शहर के अलग अलग थानों में करीबन 75 मामलें चोरी के दर्ज है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews