भोपाल पुलिस ने पकड़े चोर, साढ़े तीन करोड़ के सोने-चांदी के जेवर बरामद

पकड़े गए चोर दिन में ऑटो चलाते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
Bhopal police recovered gold and silver jewellery

Bhopal police recovered jewellery worth Rs 3.5 crore from thieves.

भोपाल की थाना निशातपुरा पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किए है। इन चोरों  से पुलिस ने चोरी किए 3 किलो 330 ग्राम सोने के जेवर जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 40 लाख रूपये वही चांदी के जेवर 803 ग्राम जिनकी कीमत 1 लाख 20 हजार रूपये तथा नगदी 4 लाख 50 हजार जप्त किए है। पुलिस ने चोरों से कुल 3 करोड 45 लाख 70 हजार रू के लगभग माल बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए है वही एक आरोपी फरार है।

यह था मामला 

थाना निशातपुरा भोपाल में 07 अक्टूबर को न्यू श्री महावीर आदर्श ज्वलर्स की दुकान रिसालदार कालोनी छोला मंदिर के संचालक राम बाबू राठौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं शहर शहर मे फेरी लगाकर सोने चांदी के आभूषण बेचने का काम करता हुँ , 06 अक्टूबर को सुबह करीबन 10/00 से 11/00 बजे की बात होगी कि अपनी दुकान से आभूषणों का बैग लेकर अपनी पंच कार MP04 YA 3202 से बीना जिला सागर गया था लेकिन वहाँ बारिश अधिक होने से बिक्री नही हुई तो मै आभूषणो से भरा बैग लेकर भोपाल आ गया , रात मे लगभग 11.00 बजे भानपुर स्थित एक ढाबे पर खाना पीना खाकर मेने कार में शराब पी और घर के लिये निकला रास्ते मे चक्कर आने लगा तो मै बेस्ट प्राईस के सामने करोंद मे अपनी गाडी को साईड मे खडी करके ड्रायवरी सीट पर लेट गया , जब सुबह मे लगभग 04.00 बजे नींद खुली तो देखा कि मेरा सोने के आभूषणों से भरा बैग गाड़ी मे नही था, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निशातपुरा भोपाल में मामला दर्ज किया गया।

दिन में ऑटो ड्राइवर रात में चोरी 

पुलिस ने मामलें की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की, टीम द्वारा घटनास्थल के सीसीटीव्ही केमरो की फुटेज देखी गई , स्थानीय और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । प्रकरण में प्राप्त फुटेज तथा तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर संदेही लोगो के भागने के रूट पर लगे लगभग 100 से ज्यादा सीसीटीव्ही केमरो के फुटेज देख गये तथा संदेहियो की तलाश कर पहचान कर  हरीश यादव, दीपक को शिव नगर कालोनी छोला मंदिर क्षेत्र से से , जिन्हे पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई तो संदेहियो ने फरियादी की कार से सोने चांदी के जेवर का बैग चोरी करना स्वीकार कर लिया। जिनसे की गई पूछताछ के आधार पर चोरी गया समान आरोपी हरीश यादव के किराये के घर शिव नगर कालोनी छोला मंदिर क्षेत्र से बरामद किया गया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम 

आरोपी हरीश यादव और दीपक रात के समय आटो से निकलते थे और ऐसे लोगो को टारगेट करते थे, जो रोड के किनारे नशे में सो जाते थे। आरोपी ऐसे लोगो की जेबो तथा सामान को टटोल कर रूपये पैसे , मोबाईल , मंहंगे सामान चोरी कर लेते है , जिन्हे थोड़ा बहुत पैसा मिल जाता है, जिसका पैसे या सामान चोरी होता वो भी चोरी की कोई रिपोर्ट नही करते थे। इसलिये आरोपी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे। घटना के दिन भी आरोपी ने फरियादी को कारण मे नशे की हालत मे सोते पाये जाने पर पास मे रखा बैग चोरी कर ले गये। बैग मे रखा सोने चांदी के जेवरो को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे थे उसके पूर्व ही गिरफ्तार कर लिये गये है। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है। आरोपियो से पूछताछ जारी है। 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews