भोपाल पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 488 स्थाई वारंटी और 279 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 767 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 488 स्थाई वारंटी और 279 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 767 आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस का आदतन अपराधियों, बदमाशों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है, विधानसभा चुनाव और त्यौहारों के मद्देनजर भोपाल पुलिस अलर्ट पर है और इसी के चलते शहर में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है, पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में 488 स्थाई वारंटी और 279 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 767 आरोपी गिरफ्तार किए है।

बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर 

भोपाल पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण और फरार ईनामी आरोपी/वारंटी की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की, इस दौरान चारों जोन के 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों, अधिकारियों ने दिया ऑपरेशन को अंजाम दिया, देर रात पुलिस का यह काफिला सड़कों पर न आया, हालांकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर आम लोग हैरान रह गए लेकिन जैसे ही पुलिस की कॉम्बिंग गश्त की जानकारी लोगों को मिली, तो सबने राहत की सांस ली, भोपाल कमिश्नरेट मे अब तक कुल 11 बार कॉम्बिंग गश्त की जा चुकी है, 11 कॉम्बिन्ग गश्त में 5479 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews