सेना और पुलिस अधिकारियो की फर्जी FB आईडी बनाकर लोगो को ठगने वाला गिरफ्तार, भोपाल क्राइम ब्रांच ACP की ही बना डाली फर्जी आईडी, राजस्थान से पकड़ा आरोपी

पुलिस ने मुख्य आरोपी बीरबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच कर रही है। अब तक उसने कितने लोगों को ठगा है।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से ठग को गिरफ्तार किया है आरोपी पुलिस और सैन्य अधिकारियो की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगो को ठगता था, वह ट्रांसफर के नाम पर सस्ते दामों पर समान बेचने का प्रलोभन देता था।

ऐसे पकड़ में आये ठग

दरअसल आवेदक द्वारा शिकायत की गई कि अज्ञात व्यक्ति, व्यक्तियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राईम ब्रांच भोपाल की फेक फेसबुक प्रोफाईल बनायी गई है जिसका प्रयोग लोगों को भ्रमित कर धोखा देने के लिये किया जा सकता है। शिकायत जांच में फेक फेसबुक आई.डी. के अज्ञात उपयोगकर्ताओं के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।

जांच में आये चौकानें वाले तथ्य

मामलें की जांच में सामने आया कि प्रकरण एक वृहत् संगठित अपराध है। अज्ञात आरोपियो द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण की फेक फेसबुक प्रोफाईल बनायी गई है जिसका प्रयोग लोगों को भ्रमित कर धोखा देने के लिये किया जाता है। इस प्रोफाइल से लोगो को सस्ते दामों पर घर का सामान बेचने का प्रलोभन दिया जा रहा था।

पुलिस ने बनाई टीम पकड़ा आरोपियो को

सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात तकनीकी जानकारी के आधार पर अपराध में प्रयुक्त फेक फेसबुक प्रोफाईल के बारे में तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना मालाखेङा जिला अलवर राजस्थान क्षेत्र में दबिश देकर एक विधिविरुद्ध बालक व एक आरोपी बीरबल प्रजापत पिता स्व. कालूराम उर्फ कल्लू राम प्रजापत उम्र 40 वर्ष निवासी श्रीराम स्कूल के पास, मेव मोहल्ला, लक्ष्मणगढ, तहसील व थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर राजस्थान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पकड़े गए एक और आरोपी नाबालिग बालक ने पूछताछ पर पी.ओ.एस. एजेंट आरोपी बीरबल प्रजापत के बहकावे में आकर सिमकार्ड एक्टिवेट कराकर 1500/- में पी.ओ.एस. एजेंट को बेचना बताया तथा आरोपी बीरबल प्रजापत ने पूछताछ में सिमकार्ड 3000/- रुपये में अन्य सायबर ठग को बेचना बताया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बीरबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच कर रही है। अब तक उसने कितने लोगों को ठगा है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी बीरबल प्रजापत पिता स्व. कालूराम उर्फ कल्लू राम प्रजापत उम्र 40 वर्ष निवासी श्रीराम स्कूल के पास, मेव मोहल्ला, लक्ष्मणगढ, तहसील व थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर राजस्थान का है।

पुलिस की अपील

सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें ।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews