ओल्ड भोपाल की गलियों में मिलेगा सिर्फ 50 रुपये का चीज़ी पिज्जा, युवाओं के लिए बन रहा नया अड्डा

भोपाल का फूड कल्चर बदल रहा है। नॉनवेज के लिए मशहूर पुराने भोपाल में बरखेड़ी चौकी के पास जीशान खान ने पिज्जा एक्सप्रेस की शुरुआत की है। यहां सिर्फ 50 रुपये में फ्रेश बेस वाला चीज़ी पिज्जा मिलता है।
Pizza

झीलों की नगरी भोपाल बहुत ही शांत जगह है। यहां लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं। घूमने-फिरने के साथ-साथ यहां खाने-पीने की भी एक से बढ़कर एक वैरायटी मिलती है। स्ट्रीट फूड स्टॉल पर मसालेदार व्यंजन भरोसा जाता है। यहां सालों में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। मानसून के मौसम में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। घूमने-फिरने के साथ-साथ लोग यहां के खान-पान का भी आनंद उठाते हैं। इसके अलावा, भोपाल का इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। यहां की एक दर्दनाक घटना देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जानी जाती है, जिसने लोगों की जिंदगी को काफी हद तक बदल कर रख दिया था।

मध्यप्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। यहां की राजनीति से लेकर गांव और शहर के रंग-ढंग लोगों को काफी पसंद आते हैं। इसके अलावा यहां के मार्केट भी भारत सहित अन्य कई देशों में प्रसिद्ध हैं।

पिज्जा एक्सप्रेस

यूं तो यहां पर एक से बढ़कर एक व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलता है। यदि आप विभिन्न प्रकार के फूड्स लवर हैं तो आपको इस शहर में इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है, बल्कि यहां कुछ जगह ऐसी हैं कि यदि आपने वहां का लजीज खाना चख लिया तो आप बार-बार वहां से ऑर्डर करना और जाकर खाना पसंद करेंगे। यहां पर आपको बहुत अधिक महंगा नहीं, बल्कि सस्ते दामों में बेस्ट डिशेज मिल जाएंगी। चाहे आपको जलेबी खानी हो या फिर बिरयानी, यहां की कुछ दुकानें ऐसी हैं जिनका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे। चौक बाज़ार से लेकर तंग गलियों तक, यहां हर मोड़ पर कबाब, बिरयानी और मटन की खुशबू तैरती रहती है। लेकिन इसी भीड़-भाड़ और चटपटे जायकों के बीच अब एक नया नाम तेजी से फूड लवर्स की लिस्ट में जुड़ पिज्जा एक्सप्रेस रहा है।

फास्ट फूड ऑप्शन

ओल्ड भोपाल के बरखेड़ी चौकी के पास खुले इस छोटे से आउटलेट ने लोगों को सिर्फ नॉनवेज तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें एक ऐसा फास्ट फूड ऑप्शन दिया है जो जेब पर हल्का और स्वाद में भरपूर है। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण फ्रेश बेस वाला पिज्जा है , जिसकी कीमत मात्र 50 रुपये है। सोचिए जहां बड़े-बड़े ब्रांड्स में पिज्जा खाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, वहीं यहां आपको ताज़ा और चीज से लबालब भरा पिज्जा आधे से भी कम दाम में मिल रहा है।

सफर रहा दिलचस्प

पिज्जा एक्सप्रेस की शुरुआत करने वाले जीशान खान का सफर भी दिलचस्प है। पहले साबुन और निरमा बनाने का कारोबार करने वाले जीशान ने सोचा कि क्यों न पुराने भोपाल में भी कुछ नया पेश किया जाए। क्योंकि यहां का खानपान भले ही नॉनवेज के लिए फेमस हो, लेकिन बदलती पीढ़ी की भूख अब नए स्वाद तलाश रही है। इसी सोच के साथ जीशान ने पिज्जा एक्सप्रेस शुरू किया और देखते ही देखते यह जगह युवाओं की पसंदीदा अड्डा बन गई।

आप भी जाएं

सिर्फ पिज्जा ही नहीं, यहां चोको लावा, कोल्ड कॉफी और फ्रेंच फ्राइस जैसे ऑप्शन्स भी मौजूद हैं। यानी अगर दोस्तों के साथ शाम की चाय-कॉफी को थोड़ा स्पेशल बनाना हो या फिर कम पैसों में पेट भरकर मस्ती करनी हो, तो पिज्जा एक्सप्रेस आपके लिए सही जगह है। जीशान कहते हैं कि भोपाली अब दिल्ली और मुंबई की तरह फास्ट फूड के शौकीन हो रहे हैं। सच भी है… जिस तरह यहां के चाटोरे लोग नॉनवेज के बीच पिज्जा और पास्ता का स्वाद ले रहे हैं, उससे साफ है कि भोपाल का फूड कल्चर तेजी से बदल रहा है।

पुराने भोपाल में अगर आप भीड़ से हटकर कुछ नया, फ्रेश और बजट-फ्रेंडली ट्राय करना चाहते हैं, तो पिज्जा एक्सप्रेस जरूर पहुंचिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews