लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई- 4 कर्मचारी निलंबित, सीईओ की 2 वेतन वृद्धि रोकी

mp suspend

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का दौर जारी है। बालाघाट कलेक्टर (Balaghat Collector) ने निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर एक कर्मचारी को निलंबित करने और जनपद सीईओ की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए है। वही बड़वानी में वैक्सीनेशन कार्य में लापरवाही पर दो बीएलओ को निलंबित और धार में एक एएनएम को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

बालाघाट जिले के नवागत कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने 10 सितंबर को जनपद पंचायत कार्यालय बिरसा का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के कार्य से संतुष्ट नहीं होने पर एक कर्मचारी (Employee) को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत बर्वा की 2 वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जनपद पंचायत बिरसा के निरीक्षण के दौरान स्थापना शाखा का निरीक्षण किया के दौरान पाया कि ग्राम पंचायतों के सचिवों की सेवा पुस्तिका 2 वर्ष से अधिक अवधि से अपूर्ण है। स्थापना शाखा का प्रभारी लिपिक भोजराज सेनभक्त अनुपस्थित पाया गया। इस पर उन्होंने स्थापना शाखा प्रभारी लिपिक भोजराज सेनभक्त को निलंबित करने और प्रभारी बीपीओ डिलन सिंह परते की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा डीए का तोहफा, भेजा प्रस्ताव

बड़वानी कलेक्टर (Badwani Collector) शिवराज सिंह वर्मा ने वैक्सीनेशन कार्य में लापरवाही बरतने पर SDM बड़वानी घनश्याम धनगर की रिपोर्ट पर 2 बीएलओ (BLO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले बीएलओ में खेरवानी के बीएलओ जयराम डुडवे एवं रहगुन सिलावट के बीएलओ भूरसिंह खरते सम्मिलित हैं।उक्त दोनों बीएलओ बार-बार निर्देश के पश्चात भी वैक्सीनेशन कार्य में लगातार लापरवाही दिखा रहे थे, जिसके कारण वैक्सीनेशन नहीं कराने वालों का सर्वे जैसा कार्य प्रभावित हो रहा था।

गुना में एएनएम निलंबित

गुना में एसडीएम (Guna SDM) राहुल चौहान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी के अवल्दामान में कोविड-19 टीकाकरण अभियान लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। यहां नाराज एसडीएम ने प्रभारी एएनम (ANM) निर्मला गर्ग को निलंबित कर दिया। अनुपस्थित मिलने पर आशा पर्यवेक्षक भूरी डोडवे, आशा कार्यकर्ता ज्योति डोडवे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शमीमा सैफी पर आवश्यक कार्रवाई के लिए बीएमओ (BMO) को निर्देशित किया।वही उन्होंने कहा कि अगर किसी भी जगह इस अभियान में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews