मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, आयुक्त-कलेक्टरों को ये निर्देश जारी

madhya pradesh government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को 2 मिनट का मौन धारण करने का फैसला किया है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्त और समस्त कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं ।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Department) ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC Result : उम्मीदवारों को मिली राहत, आयोग ने जारी किए परीक्षा परिणाम, यहां करें डाउनलोड

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति (memory of martyrs) में 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में 2 मिनिट का मौन रखा जाएगा।सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्त और समस्त कलेक्टर (Collector) को निर्देश जारी किए हैं कि 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट का मौन रखा जाए।

यह भी पढ़े.. मप्र की शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी

शहीद दिवस को सम्पूर्ण गरिमा के साथ मनाने की अपील की गयी है। इस दिन को व्यापक रूप से आम जनता की भागीदारी से मनाए जाने के लिए प्रात: 11 बजे प्रदेश में कार्य और अन्य गतिविधियाँ रोक दी जानी चाहिए और दो मिनिट का मौन रखा जाना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews