
IFMIS Software Update. मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर है। कार्यालय वल्लभ भवन कोषालय द्वारा सूचित किया गया है कि IFMIS सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। IFMIS में सॉफ्टवेयर अपडेट के पश्चात् नवीन भुगतान प्रणाली से भुगतान करने के लिये दिनांक 19.11.2022 से नवीन AEPS भुगतान सुविधा शुरू हो जावेगी, ऐसे में समस्त देयक दिनांक 17 नवंबर तक फॉरवर्ड कर दें एवं कोई भी देयक पेंडिंग ना रखें।
यह भी पढ़े..Government Job 2022 : यहाँ 623 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 05 दिसंबर से पहले करें आवेदन
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एसएस सोलंकी सीधी ने जानकारी देकर बताया है कि आयुक्त कोष एवं लेखा संचालनालय मप्र भोपाल ने निर्देशित किया है कि आईएफएमआईएस परियोजनान्तर्गत समस्त डी.डी.ओ. को (विशेष रूप से जिनके अधीनस्थ उप कार्यालय सब आफिस है) उप कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों और पदों की मैपिंग किया जाना है, जिससे प्रत्येक कार्यालय एवं उप कार्यालयों में स्वीकृत पद एवं कार्यरत पदों की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो सके। उक्त प्रोसेस समस्त DDO लॉगिन पर एसएम माॅडूल में उपलब्ध है।
इन बातों का रखें ध्यान
इसके साथ ही अधीनस्थ DDO अंतर्गत विभिन्न प्रकार के भुगतान के लिए निर्मित किये गये वेण्डर एवं समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की IFMIS-HRMIS-ESS मिसलेनियस डिटेल में आधार फीडिंग का कार्य तथा समस्त कर्मचारियों के नाम उनके ईएसएस प्रोफाइल में अंग्रेजी के काॅलम में अंग्रेजी में एवं हिन्दी के काॅलम में हिन्दी में होना चाहिए अन्यथा माह नवम्बर 2022 के वेतन भुगतान में तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होगी एवं ई-पेमेंट फेल्ड होंगे।
18 नवंबर से पहले करें काम
उन्होंने जिले समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को लेख किया है कि आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा व्ही.सी. में दिये गये निर्देशानुसार आगामी दिवसों में आधार बेस भुगतान प्रक्रिया (AEPS) प्रारंभ किया जाना है। जिसके लिए उक्त कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। उल्लेखित कार्य को दिनांक 18.11.2022 के पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे माह नवम्बर 2022 के वेतन आहरण में किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई उत्पन्न न हो। किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं के निराकरण/मार्गदर्शन के लिए जिला कोषालय सीधी में संपर्क कर निराकरण करावें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

