RPF भोपाल मंडल की टिकिट दलालों के खिलाफ कार्रवाई, कई दलालों को दबोचा, एक करोड़ से ज्यादा की टिकिट बरामद

RPF Operation Nanhe Farishte

RPF rescued 250 children under “Operation Nanhe Farishte

BHOPAL NEWS : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोपाल मंडल द्वारा टिकट दलालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वर्ष 2023 में अब तक कुल 69 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन दलालों से 7891 टिकिट बरामद की गई है, जिनकी कीमत लगभग 1,26,06,483/- है।

रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध

त्योहारी सीजन को देखते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कि आमजन को रेल टिकिट निर्धारित कीमत पर उपलब्ध हो सके, टिकट दलालों पर विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। रेलवे अधिनियम के तहत अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा रेल टिकटों की खरीद एवं बिक्री एक दण्डनीय अपराध है। टिकट दलाल रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध करते हैं। इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। रेल यात्रियों से अपील है कि वे रेल टिकटों की खरीदारी केवल रेलवे द्वारा अधिकृत टिकट विक्रेता से ही करें। अनधिकृत व्यक्तियों से टिकट खरीदने से बचें। रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मंडल द्वारा टिकट दलालों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews