भोपाल: CBI की कार्रवाई, BSNL के 2 अफसर 75-75 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

सीबीआई ने बीएसएनएल भोपाल के दो क्लास-1 अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने ने जबलपुर की एक फर्म के लंबित बिलों को क्लियर करने के बदले 2-2 लाख रुपए मांगे थे।
cbi

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 2 अधिकारियों को 75-75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकारियों में चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) अविनाश शुक्ला और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) वीबी चक्रपाणि शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ​जबलपुर की एक निजी ठेकेदार फर्म बीएसएनएल (इलेक्ट्रिकल विभाग) के लिए संचालन, रखरखाव और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन का काम करती है। ​फर्म के 14 अलग-अलग साइटों पर किए गए कार्यों के बिल (भुगतान) अटके हुए थे। इन लंबित बिलों के क्लीयरेंस और पास करने के बदले दोनों अधिकारियों ने फर्म से 2-2 लाख रुपये (कुल 4 लाख रुपये) की रिश्वत मांगी थी।

​पीड़ित ठेकेदार/फर्म द्वारा शिकायत मिलने पर CBI ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आगे की योजना बनाई । ​इसके बाद 27 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता पहली किस्त के रूप में दोनों अधिकारियों के लिए 75-75 हजार रुपये लेकर पहुंचा। जैसे ही दोनों अधिकारियों ने ​रिश्वत की रकम ली, वैसे ही CBI की टीम ने दोनों को रंगे हाथों धर गिरफ्तार कर लिया।

​गिरफ्तारी के तुरंत बाद CBI ने आरोपियों के भोपाल, लखनऊ और कानपुर स्थित आवासों तथा कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी व तलाशी अभियान कर दिया है। वित्तीय अनियमितताओं, अचल संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews