भार्गव का आरोप- अवैध खनन के लिए कलेक्टर-मंत्री ले रहे है 5-5 लाख

भार्गव का आरोप- अवैध खनन के लिए कलेक्टर-मंत्री ले रहे है 5-5 लाख

भोपाल।
कमलनाथ सरकार प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है।आए दिन माफियाओं के खुलासे किए जा रहे है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अधिकारियों पर रेत माफियाओं से सांठगांठ के आरोप लगाए है। वही भार्गव ने अपने ट्वीटर हैंडलर पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय में बैठकर अधिकारियों को बता रहे है कि अवैध खनन के लिए 5 लाख कलेक्टर और 5 लाख मंत्री ले रहे है।

वीडियो सीधी के चुरहट का है। जिस पर भार्गव ने ट्वीट कर लिखा है कि यह गंभीर मामला है। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी इसका संज्ञान लेकर जिलों से अवैध खनन के 5 -5 लाख रुपये लेने वाले कलेक्टर और मंत्रियों की सूची जारी करें।रेत के खेल में माफ़िया और प्रशासन की गठजोड़ सिर्फ सीधी जिले नही पूरे प्रदेश में है। मुख्यमंत्री कमलनाथ बताएं कि ऐसे कितने जिलों के एसडीएम कार्यालय दलाली का अड्डे बने हुए है। वीडियो में आप खुद देखे की कांग्रेस नेता एसडीएम के साथ ठहाके लगाते हुए अवैध खनन के रेट बता रहे।

आगे भार्गव ने लिखा है कि कांग्रेस सरकार में कांग्रेस नेताओं ने सरकारी कार्यालयों को दलाली का अड्डा बना लिया है। कांग्रेस पदाधिकारी सीधी के चुरहट एसडीएम कार्यालय में बैठकर खुद ठहाके लगाते हुए अधिकारियों को बता रहे है कि अवैध खनन के लिए 5 लाख कलेक्टर और 5 लाख मंत्री ले रहे है। तब जाकर खनन हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews