पतंजली योगपीठ ट्रस्ट में इलाज के नाम पर लाखों की ठगी, सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने पश्चिम बंगाल से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAILWAY FRAUD

Railways issues alert regarding fake phone

BHOPAL  NEWS : पतंजली योगपीठ ट्रस्ट हरिद्वार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को साइबर क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने इलाज के नाम पर 2 लाख 27 हज़ार रुपए रूपये की धोखाधड़ी की थी, आरोपी फर्जी बैंक खातों और वेबसाइट का उपयोग करते थे, शातिर आरोपियों ने पतंजलि योगपीठ के लोगो का उपयोग कर सैकड़ों लोगों को जाल में फंसाकर उनसे रूपए ऐठे है।

पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर ठगी 

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी संजय कुमार ने एक शिकायत कर बताया था कि उनके साथ शातिर आरोपियों ने मां के इलाज के नाम पर 2 लाख 27 हज़ार रुपए एडवांस लेकर धोखाधडी की है साइबर क्राइम ने तत्काल मामला दर्ज कर इस पूरे मामले में तकनीकी जांच शुरु की तो पाया कि इस पूरे मामले में आरोपी पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाए हुए हैं और पतंजलि पीठ के मोनो का इस्तेमाल कर ठगी करते हैं इसके बाद भोपाल साइबर की टीम पटना गई थी लेकिन आरोपी बार-बार अपने लोकेशन बदल रहे थे और वह अपने उन मोबाइलों का उपयोग नहीं कर रहे थे जिनकी साइबर टीम मॉनिटर कर रही थी बाद में टीम ने पश्चिम बंगाल की काफी जगहों पर 3 दिन तक लगातार दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews