मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचकर की भेंट, कमलनाथ ने भी की मुलाकात

CM MP

Narottam Mishra and Kamal Nath meet CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरु है। इस बीच नवनियुक्त सीएम मोहन यादव से सौजन्य भेंट का सिलसिला भी शुरु हो चुका है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

एमपी के नए सीएम मोहन यादव

बता दें कि मोहन यादव को सोमवार को भोपाल में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और इसी के साथ अब वो 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके नाम का ऐलान सभी के लिए चौंकाने वाला था क्योंकि सीएम पद के दावेदारों की लिस्ट में पहले कभी उनका जिक्र नहीं हुआ था। लेकिन अब उनका नाम तय हो चुका है और उन्होने विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने प्रधानमंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि हम सब मिलकर मध्य प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे।

मुलाकात का सिलसिला जारी

इसी के साथ मध्य प्रदेश में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला..दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। बात करें नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की तो वो उज्जैन दक्षिण सीट से लगातार तीसरी बार विजयी हुए हैं। उन्होने पीएचडी की है और साल 2020 में शिवराज सरकार में वो शिक्षा मंत्री के पद पर थे। 58 वर्षीय मोहन यादव का राजनीतिक करियर एबीवीपी के साथ शुरु हुआ और 2013 में पहली बार उन्होने उज्जैन दक्षिण से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनके सीएम बनने को एक तरह से मध्य प्रदेश में शिवराज युग की समाप्ति की तरह देखा जा रहा है। हालांकि सोमवार को मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मोहन यादव ने शिवराज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था और शिवराज सिंह चौहान ने भी आत्मीयता से उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। बहरहाल, अब उनसे मिलने के लिए नेताओं और अन्य लोगों के आने का सिलसिला जारी है और इसी क्रम में बीजपी सहित विपक्षी नेता भी सौजन्य भेंट के लिए पहुंच रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews