अहमदाबाद हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया शोक,कहां ईश्वर दिवंगत आत्माओं को दें अपने श्री चरणों में स्थान

अहमदाबाद हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया शोक,कहां ईश्वर दिवंगत आत्माओं को दें अपने श्री चरणों में स्थान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahamadabad) में एक कोविड अस्पताल (Covid Hospital) में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, गुजरात के अहमदाबाद के एक कोविड-19 अस्पताल में आग दुर्घटना में कई लोगों के असमय काल कवलित होने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति!

ज्ञात हो कि गुजरात के अहमदाबाद के नवरंगपुरा क्षेत्र के कोविड अस्पताल के आईसीयू में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत होने की खबर आ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews