MP School: स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

CM Shivraj Singh Chouhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।आज एनसीसी छात्रों को सम्मानित करने के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि 360 सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) हम इस साल खोलने वाले हैं, इन स्कूलों में एनसीसी होगी। हमारे एनसीसी के बच्चों ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसके लिए मैं आपको बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़े.. MP News : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, प्रदेश में बनेगी स्टार्टअप नीति, युवाओं को होगा लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2022 में भाग लेने वाले मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय, भोपाल के कैडेट्स को निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कर उन्हें मैडल प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने लिए तो कीट-पतंगे, पशु-पक्षी भी जीते हैं, लेकिन जीता वास्तव में वही है, जो देश और समाज के लिए जीता है। ऐसा सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा NCC से मिलती है।

यह भी पढ़े.. EPFO: 24 करोड़ खाताधारकों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर! ऐसे चेक करें PF बेलेंस

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि NCC के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और समाज सेवा सहित कई उच्च आदर्श स्थापित किए हैं। NCC के प्रति मेरा दृढ़ विश्वास है और यही कारण है कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई के लिए सर्वप्रथम मेरे ध्यान में NCC का ही नाम आया।व्यक्ति जैसा सोचता है, वैसा बन जाता है। यदि आप स्वयं को दीन-हीन मानेंगे, तो कुछ नहीं कर पायेंगे। यदि आप तय कर लें कि असंभव शब्द मेरे शब्दकोश में नहीं है और मैं यह करके दिखाऊंगा, तो आप असंभव को भी संभव कर दिखायेंगे।

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1489874603489243140

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews