मोहन का नायक अवतार : गुना बस हादसे के बाद सीएम मोहन यादव का एक्शन, परिवहन आयुक्त पर गिरी गाज, गुना कलेक्टर और एसपी को भी हटाया

CM Dr Mohan Yadav, Guna bus accident

Guna Bus Accident ,IAS, IPS Transfer : गुना में बीती रात हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने बड़ी सर्जरी कर दी है, उन्होंने परिवहन आयुक्त मप्र संजय कुमार झा को हटाकर उन्हें पीएचक्यू भेज दिया है वहीं गुना कलेक्टर तरुण राठी और एसपी विजय कुमार खत्री को उनके पदों से हटाकर उनका भी ट्रांसफर कर दिया है।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, गुना एसपी और कलेक्टर हटाये गए 

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने आज एक ही दिन दो आदेश निकाले जिसमें 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी स्पेशल डीजी परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को उनके दायित्व से हटाकर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया साथ ही 2010 बैच के IPS अधिकारी एसपी गुना विजय कुमार खत्री को भी पद से हटा दिया और सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया, इसके अलावा 2010 के IAS अधिकारी गुना कलेक्टर तरुण राठी को भी हटाकर अपर सचिव मप्र शासन बनाकर मंत्रलय भेज दिया, ये पूरा एक्शन गुना बस हादसे के बाद आया है जो आज चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुखबीर सिंह से वापस लिया परिवहन विभाग का प्रभार राजेश राजौरा को सौंपा 

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में 1990 बैच के IAS अधिकारी अपर सचिव राजेश कुमार राजौरा को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी सौंप दिया , राजौरा के दायित्व सौंपे जाने के बाद शासन ने 1997 के IAS अधिकारी अपर सचिव सुखबीर सिंह से परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे, इसके साथ साथ 2018 के IAS अधिकारी प्रथम कौशिक CEO जिला पंचायत गुना को आगामी आदेश तक गुना कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

डंपर की टक्कर से आग के गोले में बदल गई बस, 13 जिंदगियां हुई स्वाहा 

गौरतलब है कि गुना की सेमरी घाटी पर बीती रात डंपर ने सवारी बस में टक्कर मर दी थी, डंपर की टक्कर के बाद पलटी बस कुछ देर में ही आग के गोले में बदल गई और बस में जलकर 13 यात्रियों की जान चली गई और 17 घायल हो गए जिनका इलाज जारी है, घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, गुना आरटीओ, सीएमओ को निलंबित कर दिया साथ ही परिवहन विभाग और अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की भूमिका की जाँच कर उनपर कार्रवाई की निर्देश मुख्य सचिव को दिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews