बड़ा फैसला: पिछले कार्यकाल में छूटी इस घोषणा को पूरा करेंगे CM शिवराज

Shivraj-on-the-new-mission

भोपाल।

कोरोना संकटकाल (Corona crisis) के बीच लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) की शुरुआत से पहले प्रदेश (madhypradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)ने बड़ा ऐलान किया है।शिवराज ने ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ की जगह ‘चंबल प्राग्रेस वे’ बनाने की घोषणा की है।शिवराज ने कहा कि जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा।

दरअसल,आज रविवार को मंत्रालय में मीटिंग के बाद सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अभी-अभी मंत्रालय में हुई मीटिंग में ये फ़ैसला लिया गया है कि मेरे पिछले कार्यकाल में जो ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ बनाने का फ़ैसला लिया था और जिसे कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उसे एक नए प्रारूप में ‘चंबल प्राग्रेस वे’ के नाम से तुरंत बनाया जाएगा।

शिवराज ने आगे कहा कि ये चंबल के विकास का महा पथ बनेगा, महा पथ के दोनो तरफ़ चुनिंदा जगहों पर औद्योगिक इकाइयाँ और व्यापारिक व्यवस्थाएँ बनाई जाएगी। मेरी
नितिन गड़करी जी से अभी इस मुद्दे पर फ़ोन से चर्चा हुई और हम दोनों बहुत जल्दी ही इस ‘चंबल प्राग्रेस वे’ का भूमिपूजन करेंगे और काम चालू करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews